
उदित वाणी, रांची: आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने निकाय चुनावों में ओबीसी वर्ग को आरक्षण से वंचित किये जाने के मामले में राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा और पिछड़ों को हक व अधिकार दिलाने का आग्रह किया.
वहीं पार्टी द्वारा नगर निकाय चुनाव में ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों को अनारक्षित करने के विरोध में 17 नवंबर को राज्यव्यापी आंदोलन तथा सभी जिला मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है. इससे पूर्व 7 नवंबर को पार्टी ने सभी जिलों में आजसू जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जायेगी तथा 18 नवंबर को आजसू पार्टी केंद्रीय कमिटी की भी बैठक की जायेगी.
पार्टी झारखण्ड श्रमिक संघ का राज्यस्तरीय सम्मेलन 20 नवंबर को बेरमो व झारखण्ड बुद्धिजीवी मंच का राज्यस्तरीय सम्मेलन 27 नवंबर को रांची में आयोजित करेगी. जबकि 4 दिसंबर को झारखण्ड महिला संघ का राज्यस्तरीय सम्मेलन मांडू के कोनार डैम में करेगी.

