उदित वाणी, जमशेदपुर, कांड्रा: झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश आगामी 12 से 16 सितंबर के बीच मोटर दुर्घटना से संबंधित वाद और एन आई एक्ट से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सराईकेला श्री विजय कुमार ने आगामी 12 से 16 सितंबर 2022 तक मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित क्लेम केस के सफल निष्पादन हेतु संबंधित न्यायिक पदाधिकारियों, इंश्योरेंस एजेंसी के प्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिवक्ताओं के साथ एक आवश्यक बैठक कर विस्तृत चर्चा की। श्री कुमार ने पदाधिकारियों को आगामी 12 से 16 सितंबर तक एन आई एक्ट और मोटर दुर्घटना संबंधी क्लेम केस के मामलो के सफल निष्पादन हेतु पक्षकारों को सुलह समझौते के आधार पर वाद निष्पादन कराने की सलाह दी।
ज्ञात हो कि इस संबंध में काफी बड़े पैमाने पर उभय पक्षों को व्यवहार न्यायालय के द्वारा नोटिस भी निर्गत किया जा चुका है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
जमशेदपुर, कांड्रा : 12 से 16 सितंबर 2022 तक मोटर वाहन दुर्घटना वाद और एन वायु आई एक्ट से जुड़े मामलों के लिए विशेष सुनवाई अभियान
Advertisement
<

