
उदित वाणी,आदित्यपुर : विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश प्रभारी भरत सिंह और प्रदेश अध्यक्षा राजा सिंह ने आज विधान सभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने समाज में बढ़ते धर्मांतरण के कारण उत्पन्न हो रही समस्या पर गंभीर चिंता जताई।
विधान सभा अध्यक्ष ने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया और इस पर उचित ध्यान देने की बात कही। उन्होंने समाज में धर्मांतरण से संबंधित मुद्दों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
यह मुलाकात धर्मांतरण की समस्या को लेकर हो रही बढ़ती चिंता को दर्शाती है, जो क्षेत्रीय समुदायों के बीच तनाव का कारण बन रही है।
Advertisement
<

