
उदित वाणी,जमशेदपुर: आज दिनांक 22.04.2026 को टेल्को स्थित, शिक्षा निकेतन स्कूल मेंअर्थ डे जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने सुबह की सभा में तख्तियों के माध्यम से पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ, जल है तो कल है, प्लास्टिक हटाओ, पृथ्वी बचाओ आदि सरल एवं प्रभावी नारों द्वारा सभी को पृथ्वी की रक्षा के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों परिसर में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही प्राचार्या एवं शिक्षकों ने भी वृक्षारोपण कर इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर प्राचार्या सुमित डे ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए सभी को अर्थ डे की शुभकामनाएं दीं तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
Advertisement
<

