
उदित वाणी, आदित्यपुर: आदित्यपुर 02 के मार्ग संख्या 32 के क्रॉस रोड संख्या 02 स्थित साईं योगा फिटनेस में झारखंड योगा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष स्वप्न शौ के नेतृत्व में संपन्न हुई बैठक में सरायकेला-खरसावां जिला योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया. नवीन कार्यकारिणी में राम प्रवेश यादव को अध्यक्ष, विश्वनाथ सोनी व पलक जैसवाल को उपाध्यक्ष, समीर चंद्र माझी को महासचिव, आनंद कुमार सोनी व प्रिया कुमारी को उप सचिव तथा अनिकेत राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
एसोसिएशन जिले में योग खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर मिस्टर स्वप्न शौ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि नई कमिटी जिले में योग को खेल के रूप में बढ़ावा देने और युवाओं को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी. वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष राम प्रवेश यादव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और जिला स्तर पर योग प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का संकल्प लिया.

