उदित वाणी, जमशेदपुर : पिकनिक का मौसम के दस्तक देते ही वरिष्ठ नागरिक सह मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप, कदमा ने आज एक बैठक कदमा सोनारी लिंक रोड गोल चक्कर में आयोजित की. बैठक में सदस्यों ने विगत क्रियाकलापों की चर्चा की तथा 4 दिसंबर 2024 को वनभोज मनाने का सामूहिक निर्णय लिया है.इसके अंतर्गत वनभोज स्थल के लिए सुविधा को ध्यान रखकर डाबो क्षेत्र का चयन किया है. ग्रुप सदस्य श्रीकांत देव ने बताया की कार्यक्रम के दौरान उम्र सीमा को देखते हुए कुछ गेम्स भी आयोजित किए जा सकते हैं साथ ही साथ सर्वाधिक उम्र वाले सदस्य सम्मानित किए जाएंगे.बैठक में मुख्यरूप से रामदेव, श्रीकांत देव, एसएन मित्रा, सुधाकर लाल दास, भरत भूमिज, अनिल कुमार राय, एस एस दास, गणेश चौधरी, जीसी दास, शंभू जी, बल्लू राम, रंजीत सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
JAMSHEDPUR: वरिष्ठ नागरिक सह मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप (कदमा) का पिकनिक 4 दिसंबर को
Advertisement
<


