उदित वाणी जमशेदपुर: पश्चिमी सीट से एनडीए फोल्डर से जदयू के प्रत्याशी सरयू राय 14 वें राउंड की मतगणना के बाद अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी व कांग्रेस के सिटिंग विधायक बन्ना गुप्ता से 40 हजार मतों से आगे निकल गए हैं. इस सीट पर 22 राउंड में मतगणना होनी है.
सरयू को मिली इस विशाल लीड को उनके समर्थक निर्णायक बता रहे हें. अब मानगो इलाके की मतगणना होने लगी है जहां अल्पसंख्यक वोटरों की बड़ी संख्या है. इसी वोट बैंक पर कांग्रेस की आस टिकी हुई है. हालांकि मानगो इलाके में सरयू राय को भी ठीकठाक वोट मिल रहे हैं.ऐसे में कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती दिख रही है.
पूर्वी सिंहभूम की सभी छह सीटों पर सबसे ज्यादा राउंड की गिनती इसी सीट पर होनी है. इसलिए सबसे अंत में जमशेदपुर पश्तिमी का ही रिजल्ट आएगा.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


