उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन पार्किंग में उसके संचालक नीरज दुबे पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपियों को रेल पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. जेल भेजे गए आरोपियों में आशुतोष सिंह उर्फ अमृत सिंह, सिकंदर कुमार प्रसाद और रोहित शर्मा उर्फ पंडित शामिल है. हालांकि, पुलिस घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं कर पाई है. सभी नामजद आरोपी है.
जानकारी देते हुए रेल डीएसपी हिमांशु चंद्र माझी ने बताया कि बीते दिनों टाटानगर रेल पार्किंग में पार्किंग केयरटेकर नीरज दुबे पर फायरिंग की गई थी. घटना के बाद घायल के ममेरे भाई अमन तिवारी के बयान पर सिकंदर प्रसाद, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, राजा शर्मा उर्फ राजा पगला, संतोष सिंह, गोलू यादव और सिंटू सिंह के अलावा अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. घटना के बाद जीआरपी द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी बीच सभी को जुबिली पार्क से गिरफ्तार किया गया.
डीएसपी ने बताया कि स्टेशन में सील बंद बोतल पानी की सप्लाई संतोष सिंह उर्फ फकीरा द्वारा की जाती है. इसी को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था. घटना के दिन विशाल और शिकायतकर्ता अमन तिवारी के बीच फोन पर बहस हुई थी जिसके बाद विशाल ने देख लेने की धमकी दी थी. घटना के दिन सभी हथियार लेकर पहुंचे और नीरज पर फायरिंग कर दी. इसके बाद नीरज को टीएमएच में भर्ती कराया गया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन पार्किंग में हुई फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को रेल पुलिस ने भेजा जेल
Advertisement
<


