उदित वाणी, जमशेदपुर: पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल ने आज सोशल मीडिया पर 12 साल पहले माउंट एवरेस्ट पर विजय के पलों को फिर से साझा किया है. अपने कमेंट में प्रेमलता अग्रवाल ने कहा है कि आज (शनिवार, 20 मई) मेरे जीवन के उस असाधरण पल की 12वीं वर्षगांठ है. आज के दिन मैं माउंट एवरेस्ट पर खड़ी थी जो धरती के सौंदर्य और गरिमा का शिखर है. मैं जब इन पलों का अनुभव साझा कर रही हूं तो मैं अपने मेंटर बचेंद्री पॉल, टाटा स्टील के संजीव पॉल,गाइड, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के साथी पर्वतारोहियों के प्रति कृतज्ञता के भाव से भरी हुई हूं.हमने जैसी मित्रता साझा की, संबंध बनाए और एक दूसरे को जैसा सहयोग किया, उसके चलते ही हमें आगे बढऩे की ऊर्जा मिली. हमने साथ में कठिन चुुनौतियां झेलीं, हर छोटी जीत पर उत्साहित हुए और ऐसी यादें लेकर लौटे जो आजीवन हमारी स्मृतियों में बना रहेगा.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


