जमशेदपुर : परसुडीह थाना छेत्र स्तिथ घाघीडीह सेंट्रल जेल के पास स्थित डीबीसी मैदान में हरहरगुट्टू के बबलू पात्रो की हत्या कर दी गई थी. इस घटना के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में करनडीह निवासी तोपू गोप और सोनू नायक शामिल है. इस मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और पत्थर भी बरामद कर लिया है. जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि हत्या शौच करने को लेकर विवाद के बाद ही हुई थी. मृतक अपने इलाके से अन्य लोगों के साथ शव को लेकर शमशान में दफनाने गया था. वहां पे दोनो आरोपी शौच कर रहे थे. मना करने पर दोनो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और बबलू के सिर को पत्थर से कुचकर उसकी हत्या कर दी थी. वहीं उस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ था. उन्होंने बताया कि दोनो आरोपी पूर्व में भी हत्या के मामले में जेल जा चुके है. फिलहाल पुलिस ने दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
JAMSHEDPUR: शव दफनाने में हुए विवाद को लेकर हत्या मामले में पुलिस ने 24 घंटे में दो को किया गिरफ्तार
Advertisement
<


