उदित वाणी रांची: राज्यपाल के साथ मुलाकात के दौरान रघुवर दास कहा कि राज्य में फिर से अचानक राष्ट्रविरोधी व अलगाववादी ताकतों का हौसला बढ़ा है और पत्थलगढ़ी समर्थक फिर से सक्रिय हो गये हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार के बनते ही राष्ट्र विरोधी शक्तियों के दबाव में पत्थलगड़ी मामले में दर्ज मुकदमे वापस लिया गया. जिसके परिणाम स्वरूप पत्थलगढ़ी का विरोध करनेवाले सात आदिवासियों का नरसंहार किया गया और मुख्यमंत्री का बयान आया था कि मरने वाले भी मेरे ही हैं और मारने वाले भी मेरे ही है. इससे राष्ट्रविरोधी शक्तियों का मनोबल और बढ़ा. उन्होंने कहा कि अब झारखंड में फिर से राष्ट्रविरोधी व अलगाववादी ताकतें सक्रिय हो रहे हैं. दूसरे राज्य से लगभग सैंकड़ों की संख्या में पत्थलगड़ी समर्थक खूंटी व सिमडेगा समेत अन्य क्षेत्रों में विघटनकारी गतिविधियों में लिप्त हैं. श्री दास ने सरकार से भी मांग की है कि बाहर से आए इन राष्ट्रविरोधी और विघटकारी लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें और झारखंड को बचायें.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


