उदित वाणी जमशेदपुर: आगामी 31 जुलाई को शहर के युवा, बच्चे और वयस्क कला, संस्कृति और सिखी विरसे के ज्ञान का प्रदर्शन करेंगे. साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और धर्म प्रचार कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बड़े पैमाने पर गुरबाणी, सिख इतिहास से संबंधित चित्रांकन प्रतियोगिता और दस्तार सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. धर्म प्रचार कमेटी और साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पूरी तरह तैयारी में जुट गई हैं. इस बाबत जानकारी देते हुए गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा कि कोई भी बच्चा इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकता है. महासचिव परमजीत सिंह काले और शमशेर सिंह सोनी का कहना है कि यह धार्मिक मुकाबला रविवार सुबह 10.30 से लेकर शाम 4 बजे तक साकची गुरूद्वारा के लंगर हॉल में आयोजित किया गया है. इसमें कोई भी बच्चा या बड़ा शामिल हो सकता है. धर्म प्रचार कमेटी के हरविंदर सिंह जमशेदपुरी और रविंदरपाल सिंह ने जमशेदपुर के सिख संगत से अपने बच्चों को साकची गुरुद्वारा भेजने या खुद लेकर आने की अपील की है.
जीतने वालों को साकची गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा धर्म प्रचार कमेटी साकची द्वारा सम्मानित किया जाएगा. इस बैठक में हरविंदर सिंह जमशेदपुरी, परमजीत सिंह काले, शमशेर सिंह सोनी, जसबीर सिंह गांधी, रविंदरपाल सिंह, सुरजीत सिंह छीते, ताज सिंह, जगदीप सिंह, जसबीर सिंह, करतार सिंह , सन्नी सिंह, सरवन सिंह चाहल, सरबजीत सिंह, जितेंद्र सिंह राजा, वरयाम सिंह बरियार आदि मौजूद थे. अंत में सुरजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

