
उदित वाणी, जमशेदपुर: आज प्रदेश कार्यालय में आगामी कार्यक्रमों के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर काम करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की अपील की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के संयोजक कुमार अमित ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में संगठन के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Advertisement
<

