
उदित वाणी कांड्रा: कांड्रा एसकेजी क्लब में पूर्व जिला परिषद सदस्य सुधीर चंद्र महतो के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया . इस बैठक में समाजसेवी स्वर्गीय हेमेंद्र महतो की पुण्यतिथि मनाने को लेकर चर्चा की गई . बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले महीने यानी 11 दिसंबर को स्वर्गीय हेमेन्द्र महतो की पुण्यतिथि पर एसकेजी मैदान में इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.वहीं इस मौक़े पर विजय महतो ने कहा कि मेरे पूज्य पिताश्री स्वर्गीय हेमेन्द्र महतो के पुण्यतिथि पर कांड्रा एसकेजी मैदान में इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा . इसी को देखते हुए आज कांड्रा एसकेजी क्लब में बैठक का आयोजन किया गया.
वहीं इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला परिषद सदस्य सुधीर चंद्र महतो , कांड्रा पंचायत पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा , राकेश वाष्र्णेय,विजय महतो,संजय महतो,राम महतो,राजकिशोर महतो, गिरीश महतो, स्वाधीन महतो,आकाश महतो,संजय महतो,अर्जुन महतो,राकेश महतो,सुमित नंदी ,चन्दन सिंह उपस्थित रहे.
Advertisement
<

