
दर्शकों के उत्साह पर बारिश, पानी नहीं फेर पाया
उदित वाणी, जमशेदपुर: आईएसएल में मंगलवार को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये रोमांचक मुकाबले में ओडिशा एफसी की टीम ने मेजबान जमशेदपुर एफसी को 3-2 से हरा दिया.
बारिश के चलते आठ बजे शुरू हुआ मैच काफी उलटफेर वाला रहा. मैच शुरू होने के तीन मिनट के अंदर ही नाइजीरियन खिलाड़ी डेनियल चीमा ने गोल कर जेएफसी को एक गोल से बढ़त दिला दी. इसके बाद बोरिस ने दनादन गोल दागकर जेएफसी को 2-0 से बढ़त दिला दी.
Advertisement
<

