
उदित वाणी, जमशेदपुर: “युवाओं का जुनून, समाज का सुकून” के ध्येय वाक्य के साथ मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रविवार, 19 अप्रैल 2026 को एक भव्य शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जुगसलाई स्थित चौक बाजार में आयोजित इस शिविर में सेवा भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली।
भीषण गर्मी में 5000 लोगों को मिला शीतल शरबत
शहर में पड़ रही अत्यधिक गर्मी को देखते हुए मंच के सदस्यों ने सुबह 11 बजे से ही राहगीरों और आम जनमानस के बीच शीतल शरबत का वितरण शुरू कर दिया। चौक बाजार जैसे व्यस्त इलाके में आयोजित इस सेवा कार्य का लगभग 5000 लोगों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री विनोद महर्षि और युवा साथी अंकित सिंघानिया के पिता श्री शिवकुमार सिंघानिया का विशेष प्रायोजक सहयोग प्राप्त हुआ।
उदितवाणी के संपादक श्री उदित अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति
इस सेवा शिविर की शोभा बढ़ाने के लिए ‘उदितवाणी’ के संपादक श्री उदित अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान शाखा अध्यक्ष युवा प्रकाश बजाज, ‘आनंद सबके लिए’ के संयोजक युवा मनीष अग्रवाल, श्री गोवर्धन गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष श्री स्वरूप गोलछा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
इन युवा सदस्यों का रहा महत्वपूर्ण योगदान
सेवा कार्य को सफल बनाने में युवा शिवचंद शर्मा, उत्सव अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, उत्तम शर्मा, आनंद सारस्वत, मयूर संघी, शशांक भालोटिया, लवनीश बजाज, हर्ष अग्रवाल, वंश अग्रवाल, शुभम गोयल, आयुष अग्रवाल और चंदन शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर शाखा सचिव हेमंत गुप्ता ने सभी सहयोगियों, प्रायोजकों और सेवा में समर्पित युवा साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

