बिजली विभाग के फिल्ड कामगारों को प्रोन्नति माह के अंत तक
साक्षात्कार 12 अप्रैल को, महाप्रबंधक के साथ वार्ता में लिया गया निर्णय
उदित वाणी जमशेदपुर : जेवीएनएल जमशेदपुर एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक श्रवण कुमार के साथ जमशेदपुर अंचल एवं चाईबासा अंचल के विद्युत कर्मचारियों की प्रोन्नति पर वार्ता हुई जिसमें तय किया गया कि इस माह के अंत तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा. इस सहमति के बाद मंगलवार से होनेवाली बिजली विभाग की हड़ताल को वापस ले लिया गया. इस बैठक में अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार एवं राज्य बिजली कामगार युनियन के महामंत्री रामकृष्ण सिंह एवं संयुक्त महामंत्री के एन सिंह भी शामिल हुए.
वार्ता में यह भी निर्णय लिया गया कि 12 अप्रैल को फिल्ड स्टॉफ को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा एवं अप्रैल के अंत तक पदोन्नति दे दी जाएगी. वार्ता में क्यूम अंसारी, विनोद गिरी, सुनील सिंह, चद्रकिशोर पासवान एनं मनोज प्रजापति आदि मौजूद थे. वहीं प्रबंधन की ओर से अमानुल हक, वरीय प्रबंधक अजय कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता राजकिशोर प्रसाद उपस्थित थे.


