
उदित वाणी, जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेज के पांच एनएसएस वॉलेंटियर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित साहसिक शिविर में भाग लेने के लिए रवाना हुए.
इस शिविर का आयोजन 7 से 16 अक्टूबर तक किया गया है. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पूनम कुमारी व डॉ. कौशल किशोर इस दल का नेतृत्व कर रहें हैं.
कोल्हान यूनिवर्सिटी के जमीनीकांत बीएड कॉलेज से अमित कुमार साव, केएमपीएम से रिंकी गुप्ता, काशी साहू कॉलेज से शम्भू शंकर, जेकेएस से अंशु कुमार, महिला कॉलेज चाईबासा से शशिलता का चयन इस शिविर के लिए हुआ है.
झारखंड एनएसएस पदाधिकारी बृजेश कुमार व समन्वयक दारा सिंह गुप्ता ने सभी को सफल यात्रा हेतु शुभकामनाएं दी.
Advertisement
<

