
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची गोल चक्कर के पास आज संध्या समय कोल्हान मानवाधिकार संगठन के द्वारा यातायात थाना, साकची के पुलिस कर्मियों के सहयोग से हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान हेलमेट न पहनने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर उन्हें यह एहसास दिला गया हेलमेट हमारी सुरक्षा के लिए अत्यंत जरूरी है. आम लोगों ने इस अभियान को काफी सराहना की. इस अवसर पर अध्यक्ष अंकेश सिंह, प्रेस प्रवक्ता अनिल कुमार, रियाज अहमद, इंद्रपाल सिंह, सुमन देवी, रेणुका सिंह, स्नेह लता, ललिता देवी, ममता देवी, उषा देवी, ममता करण, मनजीत कौर, श्री शर्मा आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

