
उदित वाणी रांची: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यकारिणी की द्वितीय बैठक रविवार (22 मार्च 2026) को शाम 4 बजे हरमू रोड रांची स्थित मारवाड़ी भवन में हुई.
इसमें पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के विवेक चौधरी (सीए) और सांवरमल शर्मा को प्रदेश कार्य समिति में शामिल करने का निर्णय लिया गया.
इस कार्यसमिति में जमशेदपुर से पूर्व में शामिल किए गए सदस्य यथावत बने रहेंगे.
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यकारिणी की इस बैठक में पूर्वी सिंघभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन से अध्यक्ष मुकेश मित्तल सहित करीब 16 लोग शामिल हुए.
Advertisement
<

