उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने दिल्ली प्रवास के दौरान सोमवार को अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज से कांग्रेस मुख्यालय में मुलाकात की एवं संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान केकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा भी उपस्थित थे. मुलाकात में 21 सितम्बर को प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मजदूर महासम्मेलन का आयोजन जमशेदपुर में आयोजित करना तय हुआ जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तरीय नेता, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित मंत्री एवं विधायक शामिल होंगे. डॉ उदित राज ने कहा कि मोदी सरकार श्रम कानूनों में संशोधन कर मजदूरों के अधिकारों का हनन करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने प्रखंड एवं जिला स्तर पर इसका पूर जोर विरोध करने का आह्वान किया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

