उदित वाणी जमशेदपुर : चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली चार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों को रेलवे ने रद्द करने का आदेश जारी किया है. ये ट्रेनें 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक फेरा अनुसार रद्द रहेंगी. इन ट्रेनों में संतरागाछी-जबलपुर 29 और 30 नवंबर, शालीमार-भुज 25 नवंबर से 5 दिसंबर, शालीमार-उदयपुर 25 नवंबर से 3 दिसंबर और संतरागाछी-रानी कमलापति (हबीबगंज) साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 और 30 नवंबर को रद्द रहेगी. जबकि साउथ में लाइन ब्लॉक के कारण शुक्रवार को टाटानगर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन बदले हुए मार्ग से चलेगी. इससे नायडावोलू, गुडीबडा व भीमावरम स्टेशन के बीच कई अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित होगा. दूसरी ओर लखनऊ मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को 29 नवंबर तक बदले मार्ग जफराबाद से सुल्तानगंज होकर चलेगी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur:सप्ताह में चलने वाले चार ट्रेनें 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच रहेगी रद्द
Advertisement
<

