उदित वाणी, जमशेदपुर: साकची स्थित ‘इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल’ द्वारा आयोजित तीन महीने के निरंतर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत, आठ दिवसीय ‘फर्स्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस’ ट्रेनिंग का सफल समापन हुआ। (Team PSF) द्वारा प्रदान किए गए इस प्रशिक्षण को छात्रों ने आधुनिक और दैनिक जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
साकची के नेताजी सुभाष मैदान में ‘गोल्डन आवर’ का लाइव डेमो
आज साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान में लाइव डेमो प्रेजेंटेशन आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को (CPR) की बारीकियों से अवगत कराया गया कि कैसे ‘गोल्डन आवर’ (दुर्घटना के ठीक बाद का महत्वपूर्ण समय) के दौरान किसी घायल को पुनर्जीवन देकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जा सकता है। प्रशिक्षण में अत्याधुनिक हाइड्रोलिक स्ट्रेचर और आधुनिक पद्धतियों के जरिए एम्बुलेंस लोडिंग और स्ट्रेचर ड्रिल का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।
भारतवर्ष के कोने-कोने से प्रशिक्षण लेने पहुँच रहे छात्र
इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल के इस कार्यक्रम में प्रति माह देश के विभिन्न हिस्सों से विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। प्रैक्टिकल प्रेजेंटेशन और आधुनिक उपकरणों के उपयोग से छात्र काफी अभिभूत नजर आए। प्रशिक्षणार्थियों का मानना है कि इस तरह का व्यावहारिक ज्ञान कार्यक्षेत्र के साथ-साथ निजी जीवन की आपात स्थितियों में भी सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित गणमान्य
इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र के दौरान अरिजीत सरकार, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद दानिश और उत्तम कुमार गोराई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और छात्रों का मार्गदर्शन किया।


