उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति और सीवरेज सिस्टम के निर्माण को लेकर दायर जनहित याचिका संख्या-डब्लूपी (पीआईएल) नंबर-3629/2023 के संबंध में आगामी 10 जून को झारखंड हाई कोर्ट में अगली सुनवाई होनी है. जन कल्याण मोर्चा द्वारा उक्त जनहित याचिका दायर की गई है. मोर्चा के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओमप्रकाश ने बताया कि शीघ्र हीं मोर्चा की एक टीम कार्यस्थल का निरीक्षण करेगी, ताकि माननीय झारखंड उच्च नययालय को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा सके. उल्लेखनीय है कि 395,12 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना तथा 255 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना का काम तीन वर्ष पूर्ण होना था. परन्तु अब-तक दोनों योजनायें अधूरी है. समय पर योजना पूर्ण नहीं होने के कारण जन कल्याण मोर्चा द्वारा जनहित याचिका दायर की गई है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


