
उदित वाणी चांडिल: उक्त बातें आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्योधन गोप ने चिलगू मोजा में उपजे बंदोबस्ती और विस्थापित भूमि विवाद मामले में बीते 23 जुलाई मंगलवार को चांडिल अंचल कार्यालय ने दुर्योधन गोप के नाम पत्रांक जारी कर थाना संख्या 265 खाता संख्या 130 प्लॉट संख्या 598 में 1 एकड़ 20 डिसमिल आदिवासी बंदोबस्ती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर चारदीवारी निर्माण करने के आलोक में 72 घंटे के भीतर उक्त जमीन से संबंधित वैध दस्तावेज के साथ अंचल कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब देने के बाद चांडिल स्थित राहुल पैलेस होटल के सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। आगे मामले की पूरी जानकारी देते हुए दुर्योधन गोप ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उन्होंने 23 जुलाई को अंचल कार्यालय चांडिल से निर्गत पत्रांक के आलोक में अपना पक्ष रखते हुए अंचलाधिकारी अमीत श्रीवास्तव के समक्ष कहा कि उक्त विवादित जमीन से मेरा कोई लेना देना नहीं है, चूंकि मैं एक राजनीतिक दल आजसू पार्टी का चांडिल प्रखण्ड अध्यक्ष होने के कारण षड्यंत्र के तहत मेरे विरोधियों द्वारा राजनीतिक लाभ लेने लिए इस प्रकार का निंदनीय कार्य किया गया है। आगे गोप ने कहा कि आने वाले कुछ ही महीनों बाद झारखण्ड विधानसभा का चुनाव होना है ऐसे में मुझे और मेरी पार्टी की छबि को धूमिल करने के लिए जबरन मेरा नाम घसीटा जा रहा है। वहीं उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में मिडिया के माध्यम से जिला प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की विस्तृत जानकारी हेतु चांडिल अंचलाधिकारी अमीत श्रीवास्तव से संपर्क साधने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

