
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर में झारखंड आदिवासी मूलवासी विकास परिषद के द्वारा उपयुक्त एवं सहायक आयुक्त उत्पाद एवं मद्य निषेद विभाग पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन दिया गया। परिषद ने मांग की है कि जमशेदपुर बारीडीह जाहेर टोला स्थित अंग्रेजी शराब दुकान को स्थानांतरित किया जाए, क्योंकि यह आदिवासी बहुल क्षेत्र है और पूजा स्थल के पास स्थित है।
आदिवासी पूजा स्थल जाहेर के पास और मर्सी अस्पताल और मणिपाल मेडिकल कॉलेज के बगल में होने के कारण वहां पर असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे अप्रिय घटना घटाने की संभावना है। परिषद ने अविलंब शराब दुकान को बंद कर स्थांतरित करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में परिषद के अध्यक्ष निरूप हांसदा, उज्जवल मंडल, रंजय, रायसेन, अशोक आदि उपस्थित थे। उज्जवल मंडल ने महासचिव के रूप में ज्ञापन सौंपा।

