
उदित वाणी, जमशेदपुर: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 2025 के तहत मुखी समाज सामुदायिक भवन भालूबासा में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास उपस्थित थे।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष परेश मुखी ने की। इस अवसर पर तीनों जिलों पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, जमशेदपुर महानगर एवं जमशेदपुर ग्रामीण के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जाति के लोगों की सेवा करनी है। इस दौरान बच्चों की शिक्षा और महिलाओं के उत्थान के कार्य करने का आह्वान किया गया।
बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप कुमार और प्रवक्ता नवल किशोर पासवान ने भी संबोधित किया।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मंत्री मिली दास, जमशेदपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनजीत गिल, मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल प्रभारी संजीव पासवान, प्रदेश के प्रवक्ता अमरेंद्र पासवान और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

