
उदित वाणी, जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक प्रधान भगवान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सिखों के सर्वोच्च पद पर आसीन श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गाज के आगमन को लेकर विस्तृत कार्यक्रम तय किया गया. जत्थेदार सिंह साहिब 3 अक्टूबर को शहर पहुंचेंगे और 5 अक्टूबर तक विभिन्न गुरुद्वारों में आयोजित धार्मिक समागम में शामिल होकर सिख संगत को आशीर्वाद देंगे.
गुरमत शिक्षा कैंप के बच्चों को सम्मान
मानगो गुरुद्वारा में चल रहे आठ दिवसीय गुरमत शिक्षा कैंप-2025 में कोलकाता, आसनसोल, खड़कपुर, रांची, बोकारो, दुर्गापुर और जम्मू-कश्मीर से आए 185 बच्चों ने भाग लिया. उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गाज विशेष रूप से सम्मानित करेंगे और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान करेंगे.
धार्मिक समागम और कार्यक्रम
-3 अक्टूबर: शाम 7 बजे से 9 बजे तक टेल्को गुरुद्वारा में धार्मिक समागम.
-4 अक्टूबर: – सुबह 8 से 10 बजे तक रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा.
– दोपहर 12 से 2 बजे तक मानगो गुरुद्वारा में गुरमत कैंप के बच्चों का सम्मान समारोह.
– शाम 4 से 6 बजे तक रामगढ़िया सभा हॉल में सभी गुरुद्वारा कमेटियों, स्त्री सत्संग सभाओं और सिख नौजवानों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष समागम, जहां जत्थेदार संगत को मार्गदर्शन देंगे.
– शाम 7 से 9 बजे तक स्टेशन रोड गुरुद्वारा में धार्मिक कार्यक्रम.
– 5 अक्टूबर: सुबह 8 से 9 बजे तक सीताराम डेरा गुरुद्वारा में धार्मिक समागम के बाद जत्थेदार सड़क मार्ग से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर अमृतसर लौट जाएंगे.
बैठक में लिए गए निर्णय
बैठक में तय किया गया कि जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गाज के स्वागत के लिए पूरे जिले के गुरुद्वारा कमेटियां, सिख फोरम, स्त्री सत्संग सभाएं और नौजवान सभा सक्रिय भूमिका निभाएंगी. इस ऐतिहासिक अवसर पर गुरु महाराज से क्षेत्र और प्रदेश के सुख-शांति एवं खुशहाली की अरदास की जाएगी.
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
बैठक में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, अकाली दल के प्रधान सुखदेव सिंह खालसा, धर्म प्रचार कमेटी प्रभारी रविंद्र सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, एडिटर दलविंदर सिंह, सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर, हरविंदर सिंह मंटू, सुखविंदर सिंह राजू, अजीत सिंह गंभीर, अमरजीत सिंह भामरा, तरुणप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, बलबीर सिंह, प्रकाश सिंह, बलविंदर सिंह, गुरु शरण सिंह, जसवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह राजू, अवतार सिंह सोखी समेत कई पदाधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे.
महिला विंग से सेंट्रल हिस्ट्री सभा की प्रधान रविंदर कौर, वाइस चेयरमैन कमलजीत कौर, संरक्षक दलबीर कौर, उपाध्यक्ष परविंदर कौर, बलविंदर कौर और महासचिव सुखवंत कौर भी उपस्थित रहीं.

