उदित वाणी जमशेदपुर : ओडिशा के विमलगढ़ निवासी और रेलवे में गार्ड के पद पर तैनात 49 वर्षीय सुरेश कुमार बोदरा की मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना चांदीपोष स्टेशन के निकट हाईवे पर रात 8:30 बजे हुई. दुर्घटना के समय वह राउरकेला से ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक से अपने घर लौट रहे थे. अचानक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए और उन्हें कुचलते हुए वाहन फरार हो गया. कुछ दिन पहले ही सुरेश कुमार का डांगोआपोसी से राउरकेला ट्रांसफर हुआ था. इस दुर्घटना से चक्रधरपुर रेल मंडल के रेल कर्मियों में शोक की लहर है. सभी ने इस घटना पर दुःख जताया है. इधर, बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. परिजन शव को अपने गांव ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


