
उदित वाणी जमशेदपुर : जुगसलाई थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड में कांग्रेसी नेता अभिजीत सिंह पर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने 7-8 राउंड फायरिंग की। घटना में अभिजीत का साथी बंटी रजक घायल हुआ। उसके पेट में छर्रा लगने से जख्मी हो गया है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। घटनास्थल के पास काफी लोग मौजूद रहे। गोली चलने से वहां भगदड़ का माहौल मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और 6 खोखा बरामद किया। कांग्रेस के जुगसलाई मंडल के पूर्व अध्यक्ष अभिजीत ने बताया कि शुक्रवार रात को जुगसलाई पोस्ट ऑफिस रोड स्थित उनके ट्रांसपोर्ट कार्यालय के पास भंडारा का कार्यक्रम समाप्त हुआ था। बारिश की वजह से कई लोग वहां रुके हुए थे। तभी 15 से 20 की संख्या में युवक आए और अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए। अभिजीत ने पांडे मोहल्ला निवासी मोहित पांडे वह रॉकी मिश्रा ने अपने साथियों पर फायरिंग का आरोप लगाया। अभिजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर 2:00 बजे वो अपने स्कूटी से घर लौट रहे थे तभी सफेद रंग की वेन्यू कार ने उनको सामने से आकर टक्कर मार दी थी। लोगों के भीड़ जुटने के बाद कार सवार युवक भागने लगा तभी लोगों की मदद से उसका पीछा कर कार को प्रदीप मिश्रा चौक के पास रोका गया। इस बार दोबारा कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारते हुए भागने के क्रम में कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया था।

