उदित वाणी जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत हुडको स्थित क्वार्टर में उस वक्त बवाल मच गया जब एक पति पत्नी आपस में ही उलझ गए. इस दौरान दोनो के बीच जमकर हाथापाई भी हुई. मामला इतना बढ़ गया कि पति ने 100 डायल पर पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर टेल्को पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो को थाने ले गई जहां दोनो पक्ष से एक एक कर पूछताछ की गई. बताया जाता है कि पीड़ित टाटा मोटर्स कर्मी है. वहीं उसकी पत्नी दिल्ली में रहती है. बुधवार को ही वह दिल्ली से जमशेदपुर आई थी. और दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. मामला थाने पहुंचा जहां व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बेवजह मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है जबकि महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और आप्रकृतिक यौनाचार का आरोप लगा है. हालांकि, मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
JAMSHEDPUR: टेल्को में पति पत्नी ने एक दूसरे पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में मामला किया दर्ज
पति ने पत्नी पर लगाया प्रताड़ित करने का और पत्नी ने भी लगाया आप्रकृतिक यौनाचार का आरोप
Advertisement
<

