उदित वाणी जमशेदपुर : पटमदा थाना क्षेत्र के सुंदरनगर टोला लायाडीह में ब्याही गयी अष्टमी बास्के को उसके ससुरालवालों ने डायन बताकर और मारपीट कर सोमवार को घर से निकाल दिया गया. मामले में आरोपी लायाडीह के रहने वाले पति रामेश्वर बास्के के अलावा ससुर हरिपदो बास्के, सास उषारानी बास्के और सनसरी बास्के को बनाया गया है. पीड़िता अष्टमी बास्के पटमदा महुलबना की रहने वाली है. उसकी शादी 8 साल पहले हुई थी. शादी के बाद उससे एक भी संतान नहीं होने पर ससुरालवालों के खिलाफ एक साल पहले दहेज प्रताड़ना, मारपीट करने और मेंटेनेंस का खर्च देने की मांग करते हुए कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया था. मामले का अभी तक निष्पादन भी नहीं हुआ है. ससुराल वालो ने अष्टमी का कहना है कि सोमवार को उसके साथ मारपीट करने के साथ-साथ उसे डायन कहकर घर से निकाल दिया गया. उसका कहना है कि 29 मार्च 2022 से ही उसे डायन कहकर ससुरावाले प्रताड़ित कर रहे थे. पटमदा पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

