उदित वाणी जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा की आम सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से प्रकाश बजाज को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही युवा हेमंत अग्रवाल गुप्ता को महासचिव एवं युवा अनूप शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
सभा की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष विकास शर्मा द्वारा सभी सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने मंच की वर्षभर की गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
वार्षिक प्रतिवेदन और आय-व्यय रिपोर्ट को मिली स्वीकृति
सभा के दौरान सचिव हेमंत हर्ष अग्रवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित सदस्यों ने सराहना की। वहीं कोषाध्यक्ष युवा अनूप शर्मा ने वर्षभर के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
पूर्व अध्यक्ष मंटू अग्रवाल एवं प्रमेन्द्र शर्मा ने मंच के कार्यों की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को बधाई दी।
निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया में प्रकाश बजाज बने अध्यक्ष
चुनाव पदाधिकारी सह पूर्व अध्यक्ष दिनकृत मंगोटिया ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए औपचारिक रूप से प्रकाश बजाज को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। निवर्तमान अध्यक्ष युवा अश्विनी कुमार अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
बजाज ने सभी सदस्यों का धन्यवाद देते हुए विश्वास दिलाया कि वे मंच को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने जल्द ही संपूर्ण कार्यसमिति की घोषणा करने की बात कही।
ये सदस्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर मंटूलाल अग्रवाल, परमेंद्र शर्मा, दिनकृत अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, विकास शर्मा, आशीष अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल हर्ष, उत्तम शर्मा, प्रकाश बजाज, हेमंत गुप्ता, अनूप शर्मा, नीरज शर्मा, जीतेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, उत्सव अग्रवाल, सहर्ष गोयल, हर्ष अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अंकित सिंघानिया, लवनीस बजाज, शुभम गोयल, यश अग्रवाल, रवि शंकर सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


