उदित वाणी, आदित्यपुर: नवगछिया (भागलपुर, बिहार) स्थित मकन्दपुर सुधा डेयरी में सुपरपाईटर के पद पर कार्यरत आदित्या इंस्टीच्यूट के पूर्व छात्र अजय कुमार यादव को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें संस्थान के उप निदेशक सुजय कुमार द्वारा प्रदान किया गया।
इस मौके पर उप निदेशक सुजय कुमार के नेतृत्व में संस्थान की टीम ने डेयरी प्लांट का भी विजिट किया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह के सचिव विधान चन्द्र चौधरी, मुनीराज कुमार, अरविन्द कुमार, और संस्थान के अन्य पूर्व छात्र संतोष कुमार यादव, रॉबिन कुमार, रंजीत कुमार भी उपस्थित थे।
यह सम्मान अजय कुमार यादव की कड़ी मेहनत और पेशेवर उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए दिया गया, और इसने संस्थान के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का कार्य किया।
Advertisement
<


