
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को प्रबंधन के साथ हुई, जिसमें टाटा स्टील के कर्मचारियों की दो समस्याओं पर सहमति बनी. बैठक में सर्वसम्मति से फैसला हुआ कि अब किसी भी कारण से कर्मचारियों का विदाउट पे पर होने पर कर्मचारियों को मिलने वाले एजुकेशन अलाउंस में से राशि की कटौती नहीं होगी.
पहले यह राशि कर्मचारियों की उपस्थिति के आधार पर मिलती थी. उपस्थिति कम होने पर एजुकेशन एलाउंस में भी कटौती हो जाती थी. अब हर हाल में कर्मचारियों को हर माह एलाउंस के रूप में 600 रूपए की राशि मिलेगी.
अब मेडिकल सुविधा के लिए विकल्प मिलेगा
टाटा स्टील के वैसे कर्मचारी जिन्हें मैनेजमेंट किसी कारणवश अन्य स्थानों पर स्थानांतरण किया है, उन्हें अब उनकी सुविधा के अनुसार मेडिकल फैसिलिटी मिलेगी.
मसलन अगर किसी कर्मचारी का स्थानांतरण कंपनी के कलिंगानगर प्लांट में हो गया हो या फिर झरिया से यहां जमशेदपुर. तो वैसे कर्मचारी अपने परिवार वालों के लिए जिस स्थान पर चाहे मेडिकल सुविधा ले सकते हैं.
उदाहरण के तौर पर यदि मैनेजमेंट द्वारा किसी कर्मचारी को केपीओ में स्थानांतरित किया गया है और उनका परिवार जमशेदपुर में है तो वे टीएमएच की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं. बैठक में प्रबंधन की ओर से जुबिन पालिया और राहुल दूबे जबकि यूनियन की ओर से टॉप थ्री शामिल थे.

