उदित वाणी जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत मनीफिट धोबी मोड़ के समीप बीती रात गोली चलने की घटना में रामदास मिल निवासी सत्येंद्र राय नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सत्येंद्र ट्रांसपोर्टर है, जिसका टाटा मोटर्स में गाड़ी चलता है. उसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सत्येंद्र अपने चार पांच दोस्तों संग पार्टी कर रहा था. इसी दौरान दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई. सत्येंद्र राय के एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर गोली चला दी. गोली सत्येंद्र राय को ही जा लगी. गनीमत रही कि गोली सत्येंद्र के दाहिने पैर के जांघ में लगी. वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. उधर मामले की जानकारी मिलते ही टेल्को थाना पुलिस जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार 3 लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
JAMSHEDPUR: दोस्तो के बीच हुए आपसी विवाद को लेकर दोस्त पर चलाई गोली, पैर में लगी गोली, पुलिस के हिरासत में है तीन दोस्त
Advertisement
<

