
उदित वाणी, कांड्रा: सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आईपीएस हरविंदर सिंह के कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा ने किया जानकारी देते हुए डीआईजी कोल्हान ने बताया की यह वार्षिक निरीक्षण किया गया.
जिसके तहत सभी अभिलेखों और फाइलों के रखरखाव की स्थिति देखी गई है। निरीक्षण के उपरांत तमाम चीजें बिल्कुल सुसज्जित और सही तरीके से रखी हुई पाई गई हैं. वहीं आगामी महत्वपूर्ण पर्व सरहुल और रामनवमी को लेकर एक समीक्षा बैठक की गई जिसमें सभी थाना प्रभारियों को यह आदेश दिया गया है, कि पूर्व में अपराधिक चरित्र वाले लोगों पर विशेष ध्यान रखा जाए कोई भी आपराधिक कार्य करने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
वहीं सड़क दुर्घटना के मामले पर बताते हुए डीआईजी कोल्हान ने कहा है कि ज्यादातर सड़क दुर्घटना ड्रिंक एंड ड्राइव की वजह से हो रही है जिसे लेकर, सरायकेला ट्रैफिक थाना प्रभारी एवं सभी थाना प्रभारियों को सरायकेला के एसपी के द्वारा ब्रेथ एनालाइजर मशीन उपलब्ध कराया गया है, जिसका परिणाम भी बहुत अच्छा आ रहा है, लेकिन कई बार गलत पार्किंग की वजह से भी सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ रहे हैं जिसे देखते हुए विशेष कार्यवाही की जाएगी.


