
उदित वाणी, जमशेदपुर: भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन के द्वारा साकची बाजार के अंदर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है विशेष कर दोपहिया वाहनों को बाजार के अंदर ले जाना वर्जित है. लेकिन रोक के बावजूद लोग दुसरे रास्ते वाहनों को बाजार के अंदर ले जा रहे हैं.
बुधवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर सारे वाहनों को बाजार से बाहर निकाला. जेएनएसी के सिटी मैनेजक रवि भारती ने कहा कि बाजार के अंदर दुपहिया वाहनों के प्रवेश से काफी परेशानी होती है.
यही कारण है कि बाजार के बाहर पार्किंग की व्यवस्था की गई है लेकिन लोग दुकान के सामने ही वाहन खड़ा कर मार्केटिंग करना चाहते हैं इस आदता को बदलना होगा.
उन्होंने साकची बाजार के दुकानदारों से भी इन नियम के लागू करने में सहयोग की अपील की है ताकि आने वाले समय में उन्हें भी परेशानी का सामना ना करना पड़े. जिस सदुकान के सामने वाहन खड़ा पाया जाएगा उस दुकानदार पर भी कारवाई की जाएगी.

