
उदितवाणी,जमशेदपुर: शहर में छोटानागपुर जोनल आईजी पंकज कंबोज अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. उनके साथ कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा भी मौजूद रहे.
एसएसपी कार्यालय पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद वे एसएसपी कार्यालय में बने अपराध शाखा का निरीक्षण करने पहुंचे. वे अपराध शाखा में चल रहे कार्य प्रणाली से भी रूबरू हुए.
उन्हें एसएसपी कार्यालय का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण ने बाद वे शहर के सभी पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर रहे रहे है. देर शाम तक बैठक संपन्न होने के बाद वे पत्रकारों से रूबरू होंगे. फिलहाल आईजी शुक्रवार तक शहर में है.
Advertisement
<

