उदित वाणी चांडिल: निर्माणाधीन सड़क पर ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा टोल टैक्स वसूलने जाने को लेकर झामुमो केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कड़ा आपत्ति दर्ज कराया है। उन्होंने इस विषय को लेकर दूरभाष के माध्यम से एनएचएआई के आला अधिकारी से तत्काल तेतला टोल प्लाजा पर अवैध टोल टैक्स वसूले जाने पर रोक लगाने का आग्रह किया। ज्ञात हो कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखण्ड अंतर्गत तेतला के समीप चांडिल-पुरुलिया रोड (एनएच 32) पर बने नवनिर्मित टोल प्लाजा पर सोमवार से दो पहिए व तीन पहिए वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के चार पहिए व बडे़ भारी वाहनों से टोल शुल्क वसूलना सुरू कर दिया है। जिसपर झामुमो नेता पप्पू वर्मा का कहना है कि टोल प्लाजा से महज 500 मीटर की दूरी पर जामडीह के समीप रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज का कार्य प्रगति पर है वहीं पितकी फाटक के पास बन रहे ओवर ब्रिज का कार्य भी अधूरा पड़ा है वहीं भालुकोचा के समीप अभी भी हाई टेंशन तार का समुचित व्यवस्था नहीं किया गया है, ऐसे में तेतला टोल प्लाजा पर अवैध रूप से वाहनों से टोल टैक्स वसूलना नियम के विपरीत है। उन्होंने टोल प्लाजा के अधिकारी को चेतावानी देते हुए कहा कि तत्काल टोल शुल्क वसूलना बंद करें नहीं तो टोल प्लाजा के समीप सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन किया जायेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Chandil: निर्माणाधीन सड़क पर टोल वसूलना नियम के विपरीत, तत्कल बंद हो वसूली नहीं तो होगा जोरदार अंदोलन: पप्पू वर्मा
Advertisement
<


