
उदित वाणी, जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय में पीजी (एमए, एमएससी, एमकॉम) प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. चांसलर पोर्टल पर पीजी आवेदन का लिंक दो नवंबर तक खुला रहेगा.
इसके बाद प्रथम मेधा सूची का प्रकाशन पांच नवंबर को किया जाएगा. इसके आधार पर पांच से 11 नवंबर तक कॉलेजों में दाखिला लिया जाएगा. इसके बाद द्वितीय सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को किया जाएगा. द्वितीय सूची से 12 से 16 नवंबर तक नामांकन होगा.
विश्वविद्यालय की अधिसूचना के मुताबिक पीजी की कक्षाएं 14 नवंबर से शुरू कर दी जाएंगी. पीजी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए एसटी-एससी विद्यार्थियों को 150 रुपये का ऑनलाइन शुल्क देना होगा तो सामान्य वर्ग व ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 200 रुपये शुल्क कटवाना होगा.

