
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मोबाइल एप का लांचिग मंगलवार को चैंबर भवन बिष्टुपुर में हुई. टाटा स्टील के वीपी (रॉ मेटेरियल्स) डीबी सुंदर रामम ने एप को लांच किया. उन्होंने कहा कि चैंबर सदस्यों के अलावा अन्य लोगों के लिए भी यह एप बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा. आज पूरा डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है.
ऐसे वक्त में इस एप की लांचिंग करना चैम्बर के लिए एक अच्छी शुरूआत है.चैंबर के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि इस एप की लांचिंग के साथ ही चैंबर डिजिटलाइजेशन की ओर कदम बढ़ा रहा है. उन्होंने इस एप को निश्चित समय सीमा के अंदर तैयार करने के लिए एक्स-वे डिजाइन के शमीमुद्दीन को धन्यवाद दिया. चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि पिछले एक वर्ष से प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया की तर्ज पर चैंबर को डिजिटलाइजेशन करने का कार्यक्रम चल रहा था.
सबसे पहले चैम्बर की वेबसाइट एवं सोशल मीडिया पर ध्यान दिया गया. साथ ही चैम्बर के पदाधिकारी एवं सदस्यों की राय पर चैम्बर का मोबाइल एप बनाने पर विचार-विमर्श हुआ, जिसे सफल बनाने में चैम्बर उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल एवं कोषाध्यक्ष किशोर गोलेच्छा का विशेष योगदान रहा. मुख्य अतिथि रामम को पवन शर्मा ने बुके देकर और आकाश मोदी ने मोमेंटो देकर स्वागत किया. कार्यक्रम के अंत में सचिव भरत मकानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
ऐसे डाउनलोड करें एप
कोषाध्यक्ष किशोर गोलेच्छा ने बताया कि इस एप को गूगल प्ले स्टोर और आईओएस स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. डाउनलोड करने के उपरांत सदस्य अपने नाम को लिखकर उसमें मौजूद कुछ डाटा जैसे अपना मोबाइल नंबर, ईमेल, आईडी और पता भरें. प्रत्येक सदस्य को इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर अभी शुरूआत में चेक कर लेना चाहिए और वे किस वस्तु में व्यापार कर रहे हैं?
ये थे मौजूद
अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल, नितेश धूत, महेश सोंथालिया, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, सचिव अनिल मोदी, सत्यनारायण अग्रवाल, चन्द्रकांत जटाकिया, विश्वनाथ शर्मा, अखिलेश दूबे, भरत वसानी, मनीष केडिया, दिलीप गोयल, भरत मकानी, मनोज गोयल, पवन शर्मा, मनोज चेतानी, पवन नरेडी, आकाश मोदी, पियूष चौधरी, विवेक तुलस्यान और ओमप्रकाश मूनका

