
उदित वाणी, जमशेदपुर: विमेन गेनिंग ग्राउंड (डब्ल्यूजीजी) कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को साकची केनेलाइट होटल में आरपीडब्ल्यूडी एक्ट (दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.
सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन और क्रिया के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में जमशेदपुर के सरकारी और गैर-सरकारी संस्था, पोटका पंचायत के मुखिया, उप-मुखिया, पंचायत समिति एवमं वार्ड सदस्य, कॉलेज के प्रोफेसर, विकलांग मंच के सदस्य और युवा के बोर्ड मेंबर्स, एक्टिव महिला एवम किशोरियां आदि शामिल हुए.
कार्यक्रम का संचालन डब्ल्यूजीजी कार्यक्रम की प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर अंजना देवगम ने किया. युवा सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने डब्ल्यूजीजी कार्यक्रम के उद्देश्य को बताया. विकलांग मंच के सचिव नरेंद्र ने आरपीडी एक्ट के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने 21 प्रकार की विकलांगता के विषय में बताया. सोनाली पॉल ने महिला एवं विकलांगता के विषय पर जानकारी दी.
विकलांग मंच के अध्यक्ष अरुण ने पंचायत में विकलांगजनों तक संसाधन की पूर्ण रूप से पंहुच बने इसके लिए अपने पंचायत को मॉडल पंचायत बनाने की बात कही. सानग्राम और पोटका पंचायत के मुखिया ने बताया कि किस प्रकार वे अपने अपने पंचायत के विकलांग लोगों को पेंशन और सरकारी योजना से जो तथा उनकी विकलांगता सर्टिफिकेट बनाने में सहायता की.
इसके बाद खुला सत्र में सभी ने अपनी अपनी बात रखी, जिसमें एक ने कहा कि विकलांग लोगों के लिए सिंगल विंडो का प्रबंध किया जाए. इसके बाद युवा की अध्यक्ष उषा सबीना देवगम ने सभी का धन्यवाद कर कार्यक्रम को समाप्त किया.

