
उदित वाणी, जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत बालिगुमा में गुरुवार को पारंपरिक उत्सव *गोरु खूंटा* का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया. इस अवसर पर जनजातीय समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. परंपरा के अनुसार लोगों ने अपने बालों को नचाकर रस्म अदा की और कृषि समृद्धि की कामना की.
मान्यता है कि गोरु खूंटा के दिन बैलों को नचाने से उनकी शारीरिक क्षमता और समृद्धता का पता चलता है. इसे किसानों की संपन्नता और अच्छी फसल का प्रतीक माना जाता है. इस अवसर पर युवाओं और बुजुर्गों ने पारंपरिक नृत्य व गीतों के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त की.
इस आयोजन को देखने और इसमें भाग लेने के लिए आसपास के साथ ही दूर-दराज के आदिवासी बहुल गांवों से भी किसान बड़ी संख्या में पहुंचे. सभी ने इस पारंपरिक पर्व का आनंद उत्साहपूर्वक उठाया और सामूहिक भोज में शामिल हुए.

