उदित वाणी, जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के चक्रधरपुर डिविजन के नए डीआरएम के पद पर अरुण जे राठौड़ ने पदभार ग्रहण कर लिया. इसके पूर्व विजय कुमार साहू चक्रधरपुर डिविजन के डीआरएम थे. अर्जुन जे राठौड़ इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस 1995 बैच के अधिकारी है.
उन्होंने 11 सितंबर 1995 में भारतीय रेलवे ज्वाइन किया था. उनकी पहली ज्वाइनिंग सिकंदराबाद में एरिया मैनेजर के पद पर हुई थी. उन्होंने साउथ वेस्टर्न रेलवे के हुबली डिविजन में कमर्शियल एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट में ब्रांच ऑफिसर के पद पर भी कार्य किया है.
इसके अलावा राठौड़ साउथ सेंट्रल रेलवे के हेडक्वार्टर में भी काम कर चुके है. चक्रधरपुर डिविजन में डीआरएम के पद पर रहने से पहले राठौड़ सिकंदराबाद में चीफ ट्रैफिक मैनेजर के पद पर थे.
Advertisement
<


