उदित वाणी, जमशेदपुर: केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि प्रत्येक जिला में बनने वाला अमृत सरोवर ऐसा बने, जो अगली पीढ़ी की आवश्यकताओं को पूरी करे. हमें जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. साथ ही यह भी ध्यान रखें कि सरोवर के प्राकृतिक जल स्त्रोत में कोई बाधा नहीं हो. उन्होंने कहा कि शहरों में तालाब भरकर बिल्डिंग बन रहे हैं. उन्होंने उसपर रोक लगने की जरूरत बतायी. श्री मुंडा आज विकास कार्यों की जानकारी के लिए खूंटी लोकसभा अंतर्गत खूंटी, सिमडेगा, गुमला, सरायकेला खरसावां, चाईबासा एवं रांची के उपायुक्तों और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक की. श्री मुंडा ने आगामी 9 जून को भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर इन जिलों में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी जिलों में बड़ा कार्यक्रम करने का आग्रह किया. इस कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को भी कहा.
श्री मुंडा ने कहा कि ये सभी जनजाति बहुल और आकांक्षी जिले हैं. इन जिलों में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय अन्य मंत्रालयों के सहयोग से योजना और आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा सकती है. इसके लिए जिले के उपायुक्तों से योजना भेजने को कहा. श्री मुंडा ने कहा कि झारखंड में संचार व्यवस्था दुरुस्त करने 2जी से 4जी करने के लिए केंद्र ने 450 टावर लगाने की अनुमति दे दी है. जल्द ही इस दिशा में काम भी शुरू होगा. उन्होंने उपायुक्तों से आपस में तालमेल बनाकर कृषि एवं वन उत्पादों की मार्केटिंग की समुचित व्यवस्था कर लोगों को आजीविका से जोडऩे को कहा. इसके लिए यहां फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री लगाने का भी सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी इसमें मदद करने के लिए तैयार है. नई शिक्षा नीति के संबंध में उन्होंने कहा कि इसमें क्षेत्रीय भाषाओं के माध्यम से पढ़ाई पर विशेष जोर दिया गया है. यहां जनजातीय एवं अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को जोडऩे के लिये काम करना चाहिए. श्री मुंडा ने कहा कि मंत्रालय जनजातीय समाज के स्वास्थ्य के लिए भी वृहद योजना बना रही है. बैठक में सभी जिलों के उपायुक्तों ने अपने अपने जिला में चल रहे विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
अर्जुन मुंडा ने कहा झारखंड में लगे फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, केंद्र सरकार करेगी मदद
Advertisement
<


