उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः विधानसभा आम निर्वाचन-2024 की तैयारी के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में सभी विधानसभा क्षेत्र के आरओ एवं एआरओ के साथ बैठक सम्पन्न हुई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई इस बैठक में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, परियोजना निदेशक आईटीडीए आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित थे. बैठक में उपायुक्त ने सरायकेला-खरसावां जिले में लागू आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में जानकारी देते हुए तथा इसके प्रभावी नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के लागु होने के उपरांत अगले 24 घंटे, 48 घंटे तथा 72 घंटे में की जाने वाले कार्यों को निश्चित समयावधि में पूर्ण करायें. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन तथा प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी. अतः अपने जिम्मेदारियों का निर्वाहन पूरी तत्परता एवं गंभीरता से करें.मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश
उपायुक्त ने विधान सभावार मतदान केंद्र पर उपलब्ध न्यूनतम सुविधाओं की समीक्षा कर सभी मतदान केन्द्रो पर न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस क्रम में उपायुक्त ने कहा कि मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों के आयोजन हेतु जिला स्तर से कैलेंडर निर्धारित किया गया है. सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए गांव एवं पंचायत स्तर पर निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाना चाहिये. उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय भाषा में पंचायत स्तर पर लोगों की मतदान की प्रक्रिया, मतदान की तिथि, बूथ संख्या के जाँच तथा मतदान की महत्वता समेत विभिन्न बिन्दुओ के सम्बन्ध में जागरूक करना सुनिश्चित किया जाना चाहिये.डीसी ने एफएसटी-एसएसटी की टीम को एक्टिव करने का निदेश दियाउपायुक्त ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही नियमानुसार एफएसटी-एसएसटी की टीम को एक्टिव करने का निदेश दिया. साथ हीं जिला स्तर से टीम पर निगरानी रखकर आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान करने का निदेश दिया. उपायुक्त ने कहा कि सभी निर्वाचित निबंधन पदाधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के एआरओ के साथ समय-समय पर बैठक कर तैयारियों की नियमित समीक्षा करने का निदेश भी दिया, ताकि सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केन्द्रो पर बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण कराया जा सके.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Adityapur: डीसी ने आरओ-एईआरओ के साथ की बैठक आदर्श आचार संहिता के प्रभावी नियंत्रण, मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं एवं निर्धारित कैलेंडर के स्वीप गतिविधियाँ संचालित करने का निदेश
Advertisement
<


