
उदित वाणी, दुमका : झारखंड के दुमका जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को धोखे से ब्रिज पर बुलाकर नदी में धकेल दिया, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. दिन-दहाड़े इस दुमका हत्याकांड (Dumka Murder Case) को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी मौके से चुपचाप फरार हो गया था. घटना के दो दिन बाद मसानजोर की पुलिस ने डैम के किनारे से युवती का शव बरामद किया था. छानबीन के दौरान मृतका की पहचान दुमका नगर थाना क्षेत्र के दुधानी की रहने वाली रीना कुमारी के रूप में हुई, जो कई दिनों से लापता थी.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज
शुरुआत में मामला संदिग्ध था, लेकिन पुलिस अनुसंधान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला बदल गया. पोस्टमार्टम से पता चला कि लड़की को पहले धक्का देकर मारा गया है. रीना कुमारी के माथे और शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान पाए गए थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट को देखने के बाद पुलिस को यह आत्महत्या नहीं, बल्कि झारखंड मर्डर मिस्ट्री (Jharkhand Murder Mystery) का मामला प्रतीत हुआ. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की.
कॉल डिटेल्स (CDR) और तकनीकी साक्ष्यों ने खोला राज
पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए कॉल डंप तकनीक का इस्तेमाल किया और मृतका के कॉल डिटेल्स (Call Details) को खंगाला. जांच में सामने आया कि रीना कुमारी का प्रेम संबंध देवघर जिले के सारठ के रहने वाले केतन मंडल नामक युवक से था. तकनीकी साक्ष्यों से यह भी साफ हुआ कि जिस समय लड़की पानी से भरे डैम में गिरी थी, आरोपी केतन मंडल भी उसी डैम पर उसके साथ घंटों मौजूद था. कॉल डिटेल में नंबर का मिलान होने के बाद पुलिस को पूरा माजरा समझ में आ गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब कड़ी पूछताछ की, तो सारा भेद खुल गया. इस पूरे मर्डर केस का खुलासा (Murder Case Investigation) करने में पुलिस को तीन महीने का समय लगा.
एसपी कॉलेज में हुआ था प्यार, शादी के दबाव पर रची साजिश
पुलिस के मुताबिक, रीना कुमारी और केतन मंडल दोनों इंटर पास के विद्यार्थी थे. दोनों की मुलाकात दुमका के एसपी कॉलेज (SP College) में हुई थी, जिसके बाद वे एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे. करीब 1 साल के प्रेम प्रसंग के बाद रीना लगातार केतन पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी. यह बात केतन को नागवार गुजरने लगी. इसके बाद उसने एक सोची-समझी साजिश के तहत रीना की हत्या करने की योजना बनाई.
उसने रीना को घूमने के बहाने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेल्फी ब्रिज (Selfie Bridge Dumka) के पास बुलाया और पानी से भरे पुल के ऊपर से उसे नीचे धकेल दिया. पानी में डूबने से रीना की मौत हो गई और उसकी लाश कुछ दिनों बाद पुलिस ने बरामद की. पुलिस ने आरोपी केतन मंडल को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया है.

