उदित वाणी, आदित्यपुर: नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत सभी 35 वार्ड में स्थायी छठ घाट (डीप बोरिंग अथवा जल óोत का निकट) का निर्माण कराने की मांग की है. इस संबंध में श्री सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के एक प्रतिनिधिमंडल आज आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश से मुलाकात की तथा उन्हें ज्ञापन सौपा. इस दौरान सिंह ने स्थानीय आर्किटेक्ट द्वारा निर्मित मॉडल छठ घाट का एक ड्राइंग, डिजाइन एवं मटेरियल एस्टिमेट की कॉपी भी ननि के प्रशासक को दी.
सिंह ने ननि प्रशासक को बताया कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की कुल आबादी लगभग 2.5 लाख है तथा यहाँ 50 हजार से ज्यादा हाऊस होल्ड हैं. नगर निगम क्षेत्र तीन तरफ से खरकई नदी से घिरा हुआ है. खरकाई नदी में आदित्यपुर की ओर नदी का चौड़ा पाट (बेड) है, जहां छठव्रती माता-बहनें बड़ी संख्या में छठ व्रत करती हैं. खरकाई नदी के जमशेदपुर की ओर पानी रहने के कारण बड़ी संख्या में कदमा, शास्त्रीनगर, बिष्टुपुर, जुगसलाई इत्यादि जगहों से छठव्रती एवं श्रद्धालु आदित्यपुर में खरकई नदी की ओर छठ पर्व बनाने के लिए आते हैं. इस कारण आदित्यपुर में खरकई नदी की ओर काफी भीड़ हो जाती है.
सभी 35 वॉर्ड में बने दो-दो स्थायी छठ घाट
मुलाकात के दौरान ननि प्रशासक से छठ पूजा से पूर्व आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या-32 के रोड नंबर-15 मैदान, रोड नंबर-16/17 के पॉर्क, रोड नंबर-15 के पश्चिम दिशा में डीप बोरिंग के पास, रोड नंबर-19 में सामुदायिक भवन के पास, रोड नंबर-18 में हनुमान मंदिर परिसर सहित सभी 35 वॉर्ड में दो-दो स्थायी छठ घाट का निर्माण कराने की माँग भी की गई है. क्योंकि कई घरों में बड़े बुजुगों के रहने के कारण लोगों को खरकाई नदी जाने में परेशानी होती है. ऐसे में लोग स्थानीय स्तर पर कई बरस से अपने-अपने घर के सामने मैदान में अस्थायी गड्ढा करके छठ घाट का निर्माण करते हैं एवं वहाँ पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा भी करते हैं.
ईई को प्राक्कलन बनाने का निदेश, पूजा से पूर्व निर्मित होगा छठ घाटः प्रशासक
प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुनने के बाद प्रशासक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यपालक अभियंता को प्राक्कलन बनाने का निर्देश दिया. प्रशासक ने छठ पूजा से पूर्व यथासंभव स्थान पर स्थायी छठ घाट का निर्माण कराने का पूर्ण प्रयास करने की बात भी कही तथा कहा कि अन्य सभी स्थानों पर भी एक निश्चित समय सीमा के भीतर स्थायी छठ घाट का निर्माण सुनिश्चित कराया जायेगा. इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संदीप साहू, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, देव प्रकाश, एस डी प्रसाद, रामानंद भक्त, सत्येंद्र प्रभात, प्रमोद गुप्ता, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदित यादव, संतोष कुमार यादव, प्रभास कुमार झा, नकुल गोप, सिमरन मेहरा, श्याम कुमार यादव, विनोद शर्मा, संजय शर्मा, रविंदर सिंह आदि उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के प्रतिनिधि मंडल ने की प्रशासक से मुलाकात
Advertisement
<

