
उदित वाणी, जमशेदपुर: पीएम श्री कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय चाकुलिया में गुरुवार को सचिव डालसा पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार चित्रांकन ,निबंध और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम के मुख्य विषय
बाल विवाह
बाल अधिकार
यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण पॉस्को अधिनियम, 2012 थे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विपुल राणा, संजय कुमार महली, जितेन हेंब्रम, बुलबुल एक्का और सुमित्रा मांडी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
प्रतियोगिताओं में पार्वती बेसरा, पिंकी सिंह, प्रिया कालिन, सुखी मुर्मू, दीप्ति सिंह, आभरण स्टेंशिला मरांडी और पानमुनी मुर्मू ने शानदार प्रदर्शन किया। इनके अलावा विद्यालय की कई अन्य छात्राओं ने भी इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन और समन्वय पी.एल.वी. द्वारा किया गया।

